सागर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग

 

दूषित पानी पीने से हुई दर्दनाक घटना से जहां लोगों में आक्रोश पनप रहा है, तो वहीं अब लगातार विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। साथ ही दोषियों पर भी कार्यवाई की मांग की जा रही है। इसी को लेकर सागर के मकरोनिया में कांग्रेस ने घंटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जमकर नारेबाजी की।

 

 

 

 


गौरतलब है की बीते दिनों इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इस दर्दनाक घटना और वरिष्ठ पत्रकार द्वारा पूछे गए जनहित के सवालों पर असंवेदनशील,अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा।

 

 

 


युवा कांग्रेसियों ने सागर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई में मकरोनिया चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।


By - sagar tv news
03-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.