Sagar - पेयजल में कोई चूक नहीं चलेगी, निगमायुक्त के सख्त निर्देश, 3 जनवरी को शहर की सभी टंकियों की होगी सफाई

 

शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम आयुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने पेयजल सप्लाई से जुड़े सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए साफ कहा है कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, टाटा पेयजल सप्लाई टीम, सेनिटेशन टीम और संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को समय पर और उच्च गुणवत्ता का पेयजल देना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शहर की सभी पेयजल और सीवर पाइप लाइनों की सघन जांच की जाए। कहीं भी लीकेज, टूट-फूट या रिसाव पाया जाए तो तत्काल सुधार कराया जाए और सुधार कार्य के समय संबंधित इंजीनियर की मौके पर मौजूदगी अनिवार्य हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पुरानी पेयजल लाइनें बंद हो चुकी हैं, वहां नालियों में पड़े पुराने कनेक्शन हटवाए जाएं, ताकि दूषित जल के मिश्रण की कोई आशंका न रहे। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि टाटा पेयजल सप्लाई परियोजना लगभग पूर्ण हो चुकी है

 

 

 

 

और कई क्षेत्रों में नई पाइपलाइन से घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिचरी क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में सर्वे किया गया, जहां बंद पड़ी पुरानी लाइनों के कनेक्शन नालियों में पाए गए। ऐसे नागरिकों को दो दिन के भीतर कनेक्शन हटाने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा निगम द्वारा जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 3 जनवरी शनिवार को शहर की सभी पेयजल सप्लाई टंकियों की सफाई की जाएगी। इस दौरान 3 जनवरी को राजघाट से जलापूर्ति बंद रहेगी। 3 तारीख की सप्लाई 4 जनवरी को और 4 तारीख की सप्लाई 5 जनवरी को की जाएगी।

 

 

 

इधर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने जोन क्रमांक-1 में बैठक और निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लैक, यलो और रेड स्पॉट को तत्काल समाप्त करने, सी एंड डी वेस्ट डालने वालों पर चालानी कार्रवाई करने और खोदी गई सड़कों का गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल—दोनों में कोई समझौता नहीं होगा और इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।


By - sagar tv news
03-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.