बुलेट में लगे तेज आवाज वाले सायलेंसरों पर पुलिस की कारवाई,करीब 50 सायलेंसरों पर चलवाया रोड रोलर

 

  
बुलेट बाइक में पटाखे जैसे तेज आवाज़ वाले सायलेंसर लगाने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया। ऐसे सायलेंसरों को न सिर्फ जप्त किया गया, बल्कि उन पर रोड रोलर चलाकर नष्ट भी कर दिया। तस्वीरें छतरपुर जिले से सामने आई हैं।


दरअसल नए साल की शुरुआत में शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसपी कार्यालय के सामने चलाए गए इस अभियान में तेज आवाज करने वाले बुलेट वाहनों के साइलेंसरों पर रोड रोलर चलवाकर उन्हें निष्क्रिय किया गया। इस दौरान कुल 47 बुलेट वाहनों के अवैध और तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के मुताबिक एसपी अगम जैन के निर्देशन पर कुछ युवा तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर सड़कों पर दौड़ते हैं। जिससे न केवल आमजन को असुविधा होती है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे वाहनों के कारण वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और मरीजों को भी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया।

 

बताया गया की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का साफ संदेश है कि नियमों का पालन करें, निर्धारित साइलेंसर का ही उपयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक शोर न करें। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत की सांस ली, साथ ही इसे एक सकारात्मक पहल भी बताया।


By - sagar tv news
03-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.