सागर में अलर्ट मोड, इंदौर हादसे के बाद विधायक शैलेंद्र जैन सड़कों पर उतरे, जल टंकियों का औचक निरीक्षण

 

इंदौर में दूषित पानी पीने की वजह से 15 लोगों की मौत होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है जगह-जगह पर साफ पानी और स्वच्छ जल की सप्लाई को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है सागर नगर विधायक शैलेंद्र जैन भी अब सड़कों पर उतर आए हैं शनिवार को उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में जाकर जल सप्लाई होने वाली टंकियां का निरीक्षण किया शहर वासियों को किसी भी तरह से गंदा और दूषित पानी ना मिले इसके सख्त निर्देश दिए हैं

 

बता दें कि सागर नगर निगम में अभी कई क्षेत्रों में दो तरह से जल सप्लाई की जा रही है एक तो नगर निगम की पुरानी पाइपलाइन के माध्यम से और दूसरी स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर भर में बिछाई गई टाटा की लाइन से घर-घर तक पानी पहुंच रहा है लेकिन इसके बाद भी कई जगह से ऐसी शिकायत है कि उनके यहां पीला पानी झाग बनने वाला पानी नलों से आ रहा है जो पीने लायक नहीं है इसी तरह की शिकायतें मिलने के बाद नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री और अन्य अधिकारियों के साथ कई जगह का निरीक्षण किया ताकि जल सप्लाई में कोई लापरवाही ना हो

स्वच्छ जल को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के द्वारा शनिवार को टंकियां की सफाई की जा रही है इसलिए शनिवार को पूरे दिन जल सप्लाई प्रभावित रही


By - sagar tv news
03-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.