मंत्री के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, समाजवादियों के नेताओं ने फोटो और नेम प्लेट पर कालिख पोती
मंत्री के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, समाजवादियों के नेताओं ने फोटो और नेम प्लेट पर कालिख पोती
मंत्री के बंगले पर जोरदार प्रदर्शन पानी नहीं ज़हर पिला रहे थे जनता को !
दूषित पानी पीने के बाद एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गयी। अफसरों पर भी कार्यवाई हो गयी। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस बीच भोपाल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। यही नहीं मंत्री विजयवर्गीय के पोस्टर पर कालिख भी पोत दी। उनकी फोटो भी जलाई गई। गुस्साए समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने उनकी नेम प्लेट पर भी कालिख पोती। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया।
दरअसल पहले तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बंगले के बाहर बैठ गए और विरोध जताया। वहीं इसके बाद उग्र प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस और समाजवादियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। किसी तरह पुलिस ने उन्हें वहां से अलग किया।
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। और नारेबाजी करते हुए मंत्री विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की गई।
गौरतलब है कि इंदौर में दुखद घटना हुई, जिसमें करीब 15 लोगों की दूषित पानी पीने से जान जा चुकी है। तो दर्जनों लोग बीमार हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा की दूषित पानी और पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के बाद कि गयी अभद्रता को लेकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बर्खास्त किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा की पीड़ित और मृतकों को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।