Sagar- पानी टंकी में उतरे अफसरो को क्या मिला,सफाई की सच्चाई आई सामने, इंदौर दूषित जल मामला
इंदौर में दूषित जल से उपजे हालातों और मौतों से सबक लेते हुए सागर नगर निगम प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। राजघाट से भरने वाली पानी टंकियों की व्यापक सफाई कराई गई, जिससे शहर के सभी वार्डों में होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह स्वच्छ रह सके। पानी की टंकियों की सफाई कार्य का विधायकशैलेन्द्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुमार खत्री के साथ रविदास वार्ड स्थित करीला पानी टंकी का निरीक्षण किया, इस दौरान निगम अध्यक्ष और निगमायुक्त ने स्वयं टंकी में उतरकर टंकी की सफाई कर श्रमदान किया। टंकियों में मिले मटेरियल को देखते हुए बताया की इसमें जयादा कचरा नहीं है पत्थर के कण और हल्की सिल्ट मिली जिसे सफाई कर हटाया गया, शनिवार को करीब 100 कर्मचारियों की टीम ने कृष्णगंज, राजीव नगर, करीला, विट्ठल नगर, इतवारी, पंतनगर और विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्थित टंकियों की गहन सफाई की
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि शहर के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हो इसलिए नगर निगम द्वारा सभी पानी की टंकियों की सफाई की जा रही है। उन्होंने नगर निगम, टाटा एवं सीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पाईप लाईन में लीकेज न हो अगर कभी भी लीकेज की शिकायत मिले तो अविलंब उसे ठीक कराएं इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अन्यथा जो भी अधिकारी जिम्मेदार होगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी
निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पानी की टंकियों में समय-समय पर सफाई कराना अनिवार्य है ताकि गंदगी, कीचड़ एवं अन्य अवांछित तत्वों के कारण पेयजल दूषित न हो।