Sagar - पिता के निधन के बाद अब बेटे को भी चुना गया सरपंच, संभालेंगे पंचायत की जिम्मेदारी
सरपंच पिता के बाद अब उनके बेटे को भी सरपंच चुन लिया गया है। जहां पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में पुत्र ने भारी बहुमतों से जीत हासिल की है। जिसके बाद लोगों ने जश्न मनाते हुए शुभकामनाएं दी। हम बात कर रहे हैं सागर के खुरई स्थित प्यासी ग्राम पंचायत की, जहां चार दिन पहले खुरई जनपद पंचायत की प्यासी ग्राम पंचायत में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हुआ था। शुक्रवार को तहसील कार्यालय में मतगणना हुई।
खुरई तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक प्यासी ग्राम पंचायत में सरपंच के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था। जिसमें सरपंच के बेटे सत्यम कुर्मी को 549 वोट और एक अन्य प्रत्याशी ब्रजमोहन कुर्मी को 253 वोट मिले हैं तो वहीं नोटा को 12 मत मिले हैं। पिता के निधन के बाद अब उनका बेटा पंचायत की जिम्मेदारी संभालेगा।