Sagar -स्वदेशी मेला में उमड़ रही भारी भीड़, मजा लेने आज आखिरी दिन शेष

 

सागर के पीटीसी ग्राउंड में चल रहा स्वदेशी मेला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है रविवार को मेले का आखिरी दिन होगा यहां पर स्वदेशी से जुड़े 200 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों के लोग भी मिला को एंजॉय करने के लिए आ रहे हैं, शनिवार को झील महोत्सव का भी आयोजन किया गया जिस्म अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने प्रसिद्ध नृत्य पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया गया.

 

 

 

 

बता दें कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से शहर में तीसरी बार स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया। जिनमें देशभर से आए कारीगरों, लघु उद्यमियों और स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं के उत्पाद उपलब्ध हैं।

 

 

 

स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया ने बताया कि नए साल की शुरुआत में मेले में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ केवल व्यापारिक सफलता नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटने का संकेत है। साल के पहले ही दिन करीब 50 हजार लोगों की मौजूदगी ने स्वदेशी अर्थव्यवस्था की मजबूती और लोगों के बदलते रुझान को स्पष्ट किया। लाइट्स से सजा मेला, रंग-बिरंगे टेंट और हर ओर नजर आती भीड़ किसी बड़े उत्सव जैसा माहौल बना रही है।

 

 

 

 

इस बार लोग नए साल का जश्न पब या मॉल की बजाय परिवार के साथ मेले में मनाते नजर आए। मेले में आए परिवारों ने बताया कि स्वदेशी उत्पादों की विविधता, बच्चों के लिए पारंपरिक झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम उन्हें यहां खींच लाए। मेले में बुंदेली व्यंजन, पारंपरिक झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हस्तशिल्प, हैंडलूम कपड़े, होम डेकोर और ऑर्गेनिक फूड स्टॉल्स पर जमकर खरीदारी हुई। कारीगरों और छोटे व्यापारियों के लिए यह मेला उम्मीद और सालभर की कमाई का बड़ा अवसर बनकर सामने आया।


By - sagar tv news
04-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.