Sagar - शहर को स्वच्छ और साफ बनाने कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, निगमायुक्त ने खुद करवाई साफ-सफाई |SAGAR TV|

 

सागर के निगम आयुक्त राजकुमार खत्री कई नवाचार कर रहे हैं। साथ ही शहर को साफ और स्वच्छ बनाये रखने भी कई प्रयास किये जा रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने शहर में अलग-अलग जगहों पर जाकर व्यवस्थाएं देखी। निगमायुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों का जायजा लिया और ज़रुरी निर्देश दिये हैं।

 

 

 

 

दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत हर एक पहलु को ध्यान में रखते हुए शहर की साफ-सफाई करने का बिशेष ध्यान रखने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीली कोठी से डिग्री कॉलेज रोड के डिवाइडरों की प्रेसर मशीन के माध्यम से की जा रही धुलाई-सफाई देखी और सफाईकर्मियों को डिवाइडरों के पेड़-पौधे भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। बोले की डिवाइडर की धुलाई के साथ-साथ पौधों में भी पर्याप्त पानी का छिड़काव करते जाएँ इससे पौधों और पत्तियों पर जमी धूल भी साफ होगी और उन्हें जरूरी पानी भी मिलेगा।

 

 

 

 

डिवाइडर के दोनों तरफ और सड़क के किनारे फुटपाथ के आस-पास धूल का एक कण भी न छोड़े, रोडों को धोकर चकाचक साफ करें यह प्रक्रिया समय-समय पर दोहराते रहें, ताकि डिवाइडरों के पास धूल मिट्टी जमा न हो पाए। सड़के धूल मुक्त होने से वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़कर हवा में नहीं घुलेगी और स्वच्छ वायु गुणवत्ता के लक्ष्य को पाने में सहयोग मिलेगा।

 

 

 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने तीन मढ़िया पहुंचकर विद्युत विभाग कार्यालय के पास सालों से बने ब्लैक स्पॉट को खत्म कर बनाये गए सागर स्वच्छता के प्रहरी सौन्दर्य, प्रेरणा स्थल समेत तिराहे और इसके आस-पास की सफाई का जायजा लिया। तीन मढ़िया पर कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से स्क्रेप टीन चद्दर पाईप के लोहे से तैयार की गईं सागर स्वच्छता के प्रहरी प्रतिमाओं वाला आकर्षक सौन्दर्य स्थल देखकर यहां मशीनों द्वारा की जा रही धुलाई सफाई की सराहना करते हुए निगमायुक्त ने कहा की नियमित धुलाई सफाई कर ऐसे ही स्वच्छता बनाये रखें। शहर की सुंदरता बढ़ाने ऐसे स्थलों का निर्माण और प्रतिमाएँ स्थापित करने के बाद उन जगहों को हमेशा साफ- स्वच्छ और पहले जैसे सुंदर बनाये रखना एक बड़ी चुनौती है निगम के हर सफाई मित्र को अपनी दैनिक सफाई प्रक्रिया के दौरान ऐसे स्थलों पर भी नियमित साफ-सफाई करना होगी।

 

 

 

 

 

तीन मढ़िया के पास उन्होंने रोड किनारे बारिश के पानी की निकासी के लिए बनी नाली में कचरा और धूल मिट्टी जमा देखकर उस क्षेत्र के सफाई दरोगा, जोन प्रभारी साथ ही सफाईमित्रों को समझाईश देते हुए कहा की दैनिक सफाई सिर्फ सड़कों पर झाडू लगाकर कचरा अलग करना नहीं है सफाई का मतलब आपके उत्तरदायित्व वाले पूरे क्षेत्र में कोने-कोने की सफाई सुनिश्चित करना है। ऐसे स्थल, नालियाँ और अन्य जगहों को चिन्हित करें जो दैनिक सफाई में शामिल नहीं हैं उन्हें जरूरत के हिसाब से समय-समय पर साफ स्वच्छ करें जिससे कचरा, मिट्टी इकट्ठा होकर एक नये ब्लैक स्पॉट का रूप न लेने पाएं। उन्होंने खुद ही धूल मिट्टी और कचरे को अलग करवाया।
निगमायुक्त ने तीन मढ़िया से गऊघाट तक पैदल निरीक्षण किया। यहां रोड और रोड के किनारे की सफाई देखी। पक्की नालियों में जमा सूखा कचरा, मिट्टी हटाने के निर्देश दिये। वहीं शनीचरी, शुक्रवारी की घाटियों से पुरानी डफरिन मुख्य मार्ग में जुड़ने वाली गलियों की कच्ची नालियाँ पक्की बनाने के निर्देश भी दिये हैं।--------


By - sagar tv news
04-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.