सागर- इंदौर मामले में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

 

इंदौर दूषित पानी के मामले में लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर सागर जिले में भी अलग-अलग जगहों पर विरोध जताया जा रहा है। कुछ ऐसा ही देवरी में भी देखने को मिला। जहां युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही नारेबाजी करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की गई।

 

 

 

दरअसल युवक कांग्रेस देवरी विधानसभा अध्यक्ष शुभम शर्मा के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के सामने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पत्रकार को दिये विवादित बयान और इंदौर के दूषित पानी से लोगों के जान गंवाने को लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। इसी को लेकर धरना दिया गया। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

 

 

 


गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से बडी संख्या में लोग बीमार हुए थे। वहीं अब तक करीब 15 लोगों की जान भी जा चुकी है। तो दर्जनों की संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इतना ही नही इस घटना से सैंकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव पांडे ने इसे लापरवाही का घोर उदाहरण बताया। जहां बार-बार शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई।
इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।-


By - sagar tv news
04-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.