सागर- भोपाल से बीना पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक ने किया बीना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने रानी कमलापति से बीना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना, ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, क्रॉसिंग्स और सेफ्टी संबंधित अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। रेल प्रबंधक ने बीना स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था, संरक्षा पहलुओं को जाँचा। साथ ही बीना स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया की स्वच्छता व्यवस्था, बुकिंग कार्यालय, पे-एंड-यूज यात्री शौचालय, पेयजल व्यवस्था, प्लेटफॉर्म पर खानपान स्टॉल, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की कार्यशीलता साथ ही स्टेशन परिसर की सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने लोको पायलट और गार्ड संयुक्त कू-लाबी में कर्मचारियों की कार्यस्थितियों का जायजा लिया। जहां सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही रनिंग स्टाफ से ट्रेन संचालन से जुड़े मुद्दे पर सीधा संवाद किया। साथ ही बीना स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य का भी विस्तृत जायजा लिया।