Sagar -15 दिन पहले बहन को भगा ले गया था युवक, अब जंगल में मिला भाई तो पुलिस बुलाई |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले की जैसीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डेड बॉडी मिली है लेकिन इस घटना में मृतक के परिजन सरपंच परिवार के लोगों पर उसे मारने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं इनका कहना है की 15 दिन पहले सरपंच परिवार का एक लड़का उनकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया था, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला, हम लोगों ने पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ यहां तक की लगातार धमकियां भी मिल रही थी, पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी लेकिन पुलिस की लापरवाही की वजह से आज भाई के साथ यह घटना हो गई,
इन्हीं आरोपों के साथ परिजनों ने स्टेट हाईवे सागर सिलवानी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था, बाद में पुलिस के समझाने पर जाम को हटा दिया गया रविवार को डॉक्टरों की पैनल लें युवक का पोस्टमार्टम कराया है इधर जो लड़की 15 दिनों से लापता है पुलिस ने उसकी भी तलाश तेज कर दी है थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर का कहना है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है जो गुम इंसान कायम है उसमें लड़की को बरामद कर उसके बयान लिए जाएंगे और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
मामला जैसीनगर के तहत आने वाले कंदेला के जंगलों का है जहां धनीराम अहिरवार का बेटा छोटेलाल संदिग्ध परिस्थितियों में मिला हैं, घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है पुलिस मामले की जांच कर रही है