सागर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की

 

सागर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। आईएमए द्वारा आयोजित वार्षिक क्रिकेट प्रीमियर लीग में शहर के जाने माने डॉक्टरों ने स्टेथोस्कोप को कुछ समय के लिए एक तरफ रखकर बैट और बॉल अपने हाथो में थाम ली, फिर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जबरजस्त प्रदर्शन दिखाकर मैदान पर जमकर धमाल मचाया।

 

इस रोमांचक टूर्नामेंट में सनराइजर्स मेडिक्स, चैतन्य टाइटंस, बाहुबली, व्हाइट कोट वॉरियर्स, एवेंजर्स, धुरंधर, गुमक्कड़, डीएच डेयरडेविल्स टीम ने हिस्सा लिया था, सनराइजर्स मेडिक्स और डीएच डेयरडेविल्स के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स मेडिक्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि डीएच डेयरडेविल्स को रनर-अप रहकर संतोष करना पड़ा।इन मैचों की विशेषता ये रही की हर टीम में एक महिला खिलाड़ी होना ज़रूरी था और उसके द्वारा एक ओवर बैटिंग और एक ओवर बॉलिंग अनिवार्य था . इससे महिला आईएमए मेंबर्स की सहभागिता काफ़ी अहम हो रही.

 


समापन समारोह में आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “हम डॉक्टर दूसरों की सेहत सुधारने में अपना पूरा जीवन लगा देते हैं, लंबे-लंबे घंटे अस्पताल में बिताते हैं, लेकिन अक्सर अपनी सेहत और व्यायाम की अनदेखी कर बैठते हैं। ऐसे आयोजन हमें याद दिलाते हैं कि नियमित व्यायाम और संतुलित आहार हमारे लिए भी उतना ही जरूरी है जितना हम अपने मरीजों को सलाह देते हैं।”

 


उन्होंने रविवार 18 जनवरी 2026 को होने वाले मैराथन के लिए सभी सागर वासियों को www.imasagar.com पर फ्री रजिस्टर कर के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित करने का संदेश भी दिया.

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे और सभी ने मैदान पर डॉक्टरों की फिटनेस, टीमवर्क और जोश की भरपूर सराहना की।
आईएमए सागर ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से न केवल डॉक्टरों के बीच भाईचारा बढ़ाता है, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है।


By - sagar tv news
04-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.