Sagar- 24 वर्षीय गगन ने रचा इतिहास, MPPSC क्लियर कर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

 

सागर की डॉ. हरीसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने वाले छात्र ने कमाल कर दिया है, संगीत विभाग के गगन राज ने एमपीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है. वे संगीत विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने वाले सबसे कम उम्र के उम्मीदवार बने हैं. गगन ने 24 साल 9 महीने और 15 दिन की उम्र में उपलब्धि हासिल की है. 2022-23 में पोस्ट ग्रेजुएशन और नेट करने के बाद सफलता हासिल की है. एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले गगनराज के पिता शिक्षा विभाग में भृत्य पद पर हैं.

 

 

 

गगन राज की इस उपलब्धि पर उनके पिता थान सिंह काफी खुश हैं. गगन राज के पिता शिक्षा विभाग में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, 'इस सफलता में परिवार के सहयोग के साथ-साथ गुरुओं का विशेष आशीर्वाद और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है.

 

 


गगन राज की सफलता पर उनके गुरु डॉ. राहुल स्वर्णकार ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और सफलता के लिए गगन राज के निरंतर परिश्रम और संगीत के प्रति समर्पण बताया.


By - sagar tv news
05-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.