Sagar - अवैध शराब बनाने वालों के डेरों पर पुलिस का छापा, हजारों लीटर लहान किया नष्ट

 

घरों में लोग अवैध शराब बना रहे थे, सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो शराब बनाने वाले भाग खड़े हुए, जिसके बाद पुलिस ने जमीन में गढ़े हुए चार हजार लीटर से ज्यादा महुआ लहान को नष्ट कर दिया। कार्यवाई सागर जिले के शाहगढ़ थाना पुलिस ने की है।
बताया जा रहा है की थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बनाने वालों के घरों में पुलिस ने दबिश दी। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद इलाके के शिवाजी वार्ड नंबर 15 में कंजर जाति के लोग निवास करते हैं। जो लगातार अवैध शराब बनाने का काम कर रहे थे, इस बात की सूचना पुलिस को लगातार नगर और वार्डवासियों से मिल रही थी।

 

 

 

 

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने टीम तैयार की, जहां अवैध शराब बनाने वालों के मकानों पर कार्यवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले मौके से भाग गए लेकिन पुलिस ने जब उनके मकानों के आसपास तलाशी ली तो होश उड़ गए, सैकड़ों प्लास्टिक के कुप्पे जमीन में गड़े हुए थे। जिसमें शराब बनाने का लहान भरा था, सैकड़ों खाली कुप्पे घरों के आसपास पड़े थे, पुलिस ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से जमीन में गड़े कुप्पा बाहर निकलवाए और लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। वहीं तकरीबन 5 सौ प्लास्टिक के कुप्पे जलाए गए। पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध शराब बनाने वालों को चिन्हित करते हुए मामले की जांच शुरू की है। मामले में शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
05-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.