खेत के पास घूमता दिखा बाघ, लोगों में फैली दहशत गाय का शिकार करते वीडियो वायरल |SAGAR TV NEWS|
एक खेत में अचानक बाघ के आ जाने से दहशत का माहौल बन गया। बाघ खेतों में चहलकदमी करते हुए देखा गया। जिसके बाद लोगों में भय का माहौल भी बना हुआ है। यही नहीं बाघ ने एक गाय को भी निशाना बनाते हुए उसका शिकार किया। सामने आए इन वीडियो में बाघ को साफ तौर पर देखा जा सकता है। वहीं वह गाय का शिकार करने के बाद उसे घसीटते हुए भी ले जाते दिखाई दे रहा है। तस्वीरें शिवपुरी जिले से सामने आई हैं। जहां सरदारपुर में बाघ द्वारा गाय का शिकार किये जाने की घटना हुई।
लोग अपने घरों के अलावा अब खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। बताया जा रहा है की शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में टाइगर लाये गए हैं और अब इन टाइगरों को खुले में छोड़ा गया है। ऐसे में शिवपुरी के पास सरदारपुर गांव में खेतों के बीच टाइगर घूमता मिला, खेतों के बीच घूम रहे टाइगर को देखकर ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर कुछ दिन पहले इस टाइगर ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।