ग्रामीण स्तर से खिलाड़ियों को निकालने मप्र क्रिकेट एसोसिएशन गांव और जिला स्तर पर टूर्नामेंट कराएगा- सिंधिया
ग्रामीण स्तर से खिलाड़ियों को निकालने के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन गांव-गांव और जिला स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित कराएगा। जिससे ग्रामीण प्रतिभा बाहर आ सके और उन्हें जिला स्तर पर ट्रेंड करके आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म पर भेजा जा सकता है। ये बात शिवपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया ने कही है। दरअसल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से चर्चा की और साथ ही मैच भी हाथ आजमाए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शिवपुरी में उद्योगों के लिए उनके पिता प्रयासरत हैं। जिससे यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आएं और युवाओं को रोजगार मिल सके साथ ही युवाओं का पलायन रुके।
महा आर्यमन सिंधिया ने बताया की आजकल के युवा मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहते हैं ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को फील्ड पर भेजें या कोई एक्टिविटी करवाएं, जिससे बच्चे मोबाइल से बाहर निकलें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।इसके अलावा उन्होंने
उन्होंने यह भी कहा की ग्रामीण स्तर से खिलाड़ियों को निकालने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन गांव गांव और जिला स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित कराएगा।
वहीं जब उनसे पूछा गया की वह सक्रिय राजनीति में कब आएंगे तो सवाल पर हंस कर टालते नजर आए।--------






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.