Sagar - एसपी दफ्तर के बाहर अचानक सब्जियां बेचने लगा युवक, देखकर दंग रह गई पुलिस, जाने क्या है वजह
सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक युवक का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जहां पर पुलिस के द्वारा सुनवाई नहीं होने की वजह से वह अपनी सब्जी की दुकान लगाकर बैठ गया युवक का आरोप है कि गोपालगंज पुलिस के द्वारा ना तो रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और ऊपर से धमकियां भी दी जा रही हैं इसी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर उसने यह विरोध दर्ज कराया
दरअसल गुलाब कॉलोनी में रहने वाले कौशल राठौर का कहना है कि उन्होंने जुलाई के महीने में ₹6000 में एक हाथ ठेला खरीद कर सब्जी का धंधा शुरू किया था इसी से वह अपने परिवार को चला रहे थे लेकिन फिर करीब 5 महीने बाद अशोक यादव अपनी पत्नी और तीन अन्य लोगों के साथ आए उन्होंने हमारी सब्जी की दुकान से सब्जियां फेंक दी गाली गलौज की और सब्जी का ठेला अपने साथ ले गए इसके बाद उन्होंने 112 डायल करके पुलिस बुलाई थी पुलिस ने घटना का वीडियो भी बनाया,
उसे समय तो हमें यह भरोसा दिलाया गया था कि वह रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे लेकिन इसके बाद केवल थाने के चक्कर ही काट रहे हैं पुलिस के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही इसलिए हमने यही पर दुकान लगाकर काम शुरू कर दिया है