Sagar | नो-एंट्री में वाहन लाने पर पुलिस से बहस, कट गया तगड़ा चालान

 

सागर के मकरोनिया यातायात चौकी क्षेत्र में नो-एंट्री मे घुसे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। ड्राइवर से ट्रक थाने में खड़ा करने का बोला। इसी दौरान पुलिस और ड्राइवर के बीच बहस हुई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर 7 हजार का जुर्माना लगाया। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

 

दरअसल, ट्रक क्रमांक एमएच 20 ईजी 3169 को यातायात चौकी पुलिस ने मकरोनिया रोड पर नो-एंट्री में प्रवेश करते हुए पकड़ा था। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर अभिषेक रामलखन निवासी जालौन और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हुई थी। ट्रक ड्राइवर अभिषेक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने गाड़ी पकड़ी थी। मेरा पर्स उठाकर ले गए। मेरे साथ मारपीट की।

 


यातायात चौकी के एसआई हेमंत पटेल ने बताया कि नो-एंट्री में घुसते हुए ट्रक को पकड़ा था। ट्रक ड्राइवर से गाड़ी थाने में खड़ी करने के लिए बोला तो वह बहस करने लगा। थाने में ट्रक खड़ा नहीं किया। चालक नशे की हालत में लग रहा था। जांच की तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। मामले में जब्त किया गया।

ट्रक ड्राइवर अभिषेक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला बनाया गया। 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। ट्रक ड्राइवर द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार है। यदि कोई साक्ष्य हो तो पेश करें। हमारे द्वारा की गई पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई थी।


By - sagar tv news
05-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.