Sagar - कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पुलिस की पहल, महिला आरक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

 

सागर शहर की यातायात व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत, सुरक्षित और अनुशासित बनाने की दिशा में सागर पुलिस ने सशक्त पहल की है। जहां नव पदस्थ
महिला यातायात पुलिस कर्मियों को आधुनिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम सागर में यातायात शाखा में नव पदस्थ महिला पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

 


जिसमें एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने महिला यातायात पुलिस कर्मियों को शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनहितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा की महिला पुलिस कर्मियों की सक्रिय सहभागिता से न केवल यातायात अनुशासन मजबूत होगा, बल्कि आमजन में कानून के प्रति विश्वास भी और ज्यादा मजबूत होगा।

 

 

 


प्रशिक्षण में मुख्य रूप से यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसमें ई-चालान प्रणाली का प्रभावी और पारदर्शी उपयोग, बॉडी वॉर्न कैमरा के माध्यम से ड्यूटी के दौरान जवाबदेही और सुरक्षा, ब्रीद एनालाइजर के सही और विधि सम्मत प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी, यातायात ड्यूटी के दौरान शालीन व्यवहार, सतर्कता के अलावा आत्मविश्वास के साथ काम करने पर विशेष बल, प्रशिक्षण के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को और ज्यादा सुचारु बनाने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी ने शहर के सभी व्यस्त चौराहों, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों पर यातायात संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही मौजूद अधिकारियों को ठोस और प्रभावी निर्देश भी दिए गए।

 

 

 


बता दें की एसपी विकास कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा और यातायात डीएसपी मयंक चौहान के निर्देशन में नव पदस्थ महिला पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था-------


By - sagar tv news
06-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.