रेलवे फुट ओवर ब्रिज हटाया, दो घंटे थमा रेल यातायात, उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी

 

एमपी के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर के फ्रीगंज क्षेत्र में रेलवे विभाग द्वारा पुराने फुट ओवर ब्रिज को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा कारणों से करीब दो घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह बंद रखा गया, वहीं फ्रीगंज पुल पर भी कुछ समय के लिए आवागमन रोका गया। रेलवे विभाग ने आज फ्रीगंज स्थित रेलवे फुट ओवर ब्रिज को हटाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। यह ब्रिज सिंहस्थ 2028 के मद्देनज़र बनाए जा रहे नए और चौड़े पुल के निर्माण में बाधा बन रहा था, जिसके चलते इसे हटाने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

 

प्रशासन द्वारा सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए फ्रीगंज पुल के पास एक नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के चलते यहां पहले से मौजूद रेलवे फुट ओवर ब्रिज को हटाना जरूरी हो गया था। आज सुबह रेलवे विभाग की टीम ने पूरी योजना और सुरक्षा इंतजामों के साथ इस कार्य को अंजाम दिया। कर्मचारियों ने गैस कटर की मदद से ओवर ब्रिज की भारी-भरकम गार्डर को काटा। इसके बाद क्रेन के जरिए फुट ओवर ब्रिज को नीचे उतारा गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो घंटे का समय लगा।

 

 

 

 

इस दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए रेल यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। साथ ही फ्रीगंज पुल पर भी लगभग आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोकी गई। मौके पर रेलवे, आरपीएफ और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे, ताकि कार्य सुचारु और सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके। नरेंद्र यादव, आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज हटाने की कार्रवाई पूरी सुरक्षा के साथ की गई है।

 

 

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो घंटे तक रेल यातायात बंद रखा गया। किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। रेलवे विभाग और प्रशासन की यह कार्रवाई सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। आने वाले समय में नए पुल के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। उज्जैन प्रशासन का साफ संदेश है— सिंहस्थ से पहले शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाया जाएगा।


By - sagar tv news
06-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.