सागर- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व गृहमंत्री ने देखी व्यवस्थाएं, कलेक्टर-एसपी भी रहे मौजूद
सागर जिले के खुरई में आगामी 10 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। CM के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सागर कलेक्टर और एसपी के साथ पूर्व गृहमंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह ने हेलीपैड स्थल से लेकर स्वागत रैली का मार्ग साथ ही सभा स्थल का निरीक्षण किया।
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी विकास शाहवाल के साथ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के रोड शो का हेलीपेड से लेकर आमसभा स्थल तक पूरे रूट का निरीक्षण किया साथ ही तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आमसभा स्थल पर पहुंचकर सभी ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली, जिसमें व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एंट्री एग्जिट, पेयजल, पार्किंग, स्टॉल स्थापना, मेडिकल सुविधा, मंच व्यवस्था जैसे सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गयी।
बता दें की मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव का यह पहला खुरई दौरा है। उनके आगमन को लेकर काफी जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने के लिए सभी लोग जुटे हुए हैं। हालांकि काम अंतिम चरणों में हैं।