Sagar- रात में पुलिस ने जिसे उठाया, सुबह वह होटल के कमरे में डेड मिला , 50K लेने के आरोप
सागर की मोती नगर थाना पुलिस ने रात को जिस युवक को थाने बुलाया था सुबह रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में उसकी डेड बॉडी मिली है इसके बाद मृतक के परिजनों ने मोती नगर थाना पुलिस पर मारपीट करने और 50000 रुपया लेकर छोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं
दरअसल मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास करिश्मा होटल के कमरे में 30 साल के मोंटी साहू की डेड बॉडी बरामद की गई है जिसने किराए पर एक दिन रुकने के लिए कमरा लिया और किसी कमरे में उसने अपनी जिंदगी को अलविदा कह दिया, यह डेयरी का काम करता था
मृतक के भाई पवन साहू ने बताया की उसके भाई का शादी के बाद पत्नी से विवाद चल रहा इसको लेकर दहेज प्रथा का केस भी लगाया हुआ है किसी को लेकर वह परेशान थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठा दिया है पवन ने ही आरोप लगाया कि बीती रात एक लड़की ने थाने में शिकायत की थी जिसकी वजह से पुलिस होने ले गई थी रात में कपड़े उतार कर उनके साथ मारपीट की और जब हमने पुलिस वालों को पैसे दिए तब उन्होंने छोडा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस लड़की ने युवक की शिकायत की थी वह उससे 5- 6 साल से परिचित है इसी को लेकर उसकी पत्नी से भी विवाद चल रहा था इधर पत्नी के छोड़ने की वजह से यह है शराब पीने लगा था और इस लड़की पर अपने साथ रहने का दवाब बन रहा था जिससे परेशान होकर उसने थाने में शिकायत की थी
थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत का कहना है कि युवक के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह से गलत है क्योंकि मृतक युवक के खिलाफ एक लड़की ने छेड़छाड़ करने का आवेदन थाने में दिया था जिसके बाद बयान के लिए उसको बुलाया गया था दोनों के बीच बातचीत हुई थी और कंप्रोमाइज हो गया था इसके बाद दोनों थाने से चले गए थे लेकिन फिर लड़की ने क्या किया इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है