सागर- भजन कीर्तन बंद कराने तीन युवकों ने घर में काटा बवाल, घर में बरसाए पत्थर |SAGAR TV NEWS|

 

घर में चल रहे भजन कीर्तन की बात को लेकर शराब के नशे में तीन युवकों ने गाली गलौच कर एक घर में जमकर पत्थर फेंके। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना सागर जिले के खुरई के संत कंवरदास वार्ड स्थित भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास से सामने आई है।

 


जानकारी के मुताबिक फरियादी गिरीश माखनलाल जैन ने बताया कि उनके घर में भजन कीर्तन चल रहा था उसी समय शराब के नशे में दीपक साहू, सौरभ यादव और दीपेश यादव आए और भजन कीर्तन बंद करने की बात करने लगे। लेकिन जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों युवक गाली गलौच करने लगे।

 

इसके बाद।उन लोगों ने घर में पत्थर भी फेंके। जिसमें घर के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन घर का सामान टूट- फूट गया है। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने के दौरान ही तीनों मौके से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित खुरई शहरी थाने पहुंचे। जहां फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 


By - Sagar tv news
06-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.