कांग्रेस जन आंदोलन यात्रा में पहुंचे जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पर जमकर साधा निशाना
किसान जन आंदोलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा, और कहा की पहले वह लाखों वोटों से जीतते थे, लेकिन अब हजारों पर आ गए हैं। उनकी विधानसभा ही अब उनको नकार चुकी है। दरअसल रायसेन जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक शिव मंदिर भोजपुर से कांग्रेस की किसान जन आंदोलन यात्रा की शुरुआत की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए इस। दौरान जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा,
उन्होंने कहा की आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री और क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा की पहले बुधनी से वह लाखों वोट से जीतते थे अब हजारों पर आ गए उनकी विधानसभा की जनता ही उनको अब नकार चुकी है साथ जीवनदायनी बेतवा नदी की स्थिति काफी दयनीय है जीतू पटवारी ने कहा कि बेतवा नदी को लेकर शिवराज सिंह चौहान बड़ी-बड़ी बातें करते थे। हमारी सरकार बनने पर किसानों और बेतवा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे किसान जन आंदोलन यात्रा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल, उदयपुरा विधानसभा से पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।