Sagar- महानगरों की तरह BMC में मिलगा श्वांस के मरीजों को ईलाज, 1000 वाली PFT जांच फ्री SAGAR TV NEWS
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से एक अच्छी खबर सामने आई है जहां स्वांस के मरीजों को अब महंगी जांच करवाने के लिए बड़ी अस्पताल या निजी जांच सेंटरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे, यहीं पर पीएफटी और एफ ओ टी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी और इसके लिए उन्हें पैसे खर्च नहीं करना पड़ेंगे दरअसल सागर संभाग के मरीजों को फेफड़े से जुड़ी जटिल बीमारियों की जांच के लिए फिजियोलॉजी और रेस्पिरेटरी डिपार्मेंट के संयुक्त तत्वाधान में पलमोनरी फंक्शन टेस्ट और फेफड़ों की विशेष जांच वाली मशीनों का शुभारंभ किया गया है और अब सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 9:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक कोई भी मरीज अपनी जांच करवा सकता है
इस अत्याधुनिक सुविधा का लोकार्पण अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर एवं अधीक्षक डॉ. राजेश जैन द्वारा किया गया।
डीन और विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि अस्थमा एवं सांस फूलने की समस्याCOPD (क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों का कड़ा होना) श्वसन संबंधी अन्य गंभीर संक्रमण जैसी बीमारियों की जांच में सुविधा मिलेगी। यह पहल न केवल मरीजों के लिए वरदान है, बल्कि बीएमसी के पी.जी. छात्रों (PG Students) के लिए भी शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से छात्रों को क्लीनिकल अनुभव मिलेगा और श्वसन रोगों से संबंधित रिसर्च कार्यों में सागर मेडिकल कॉलेज को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
इस दौरान फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत अरजरिया, पल्मोनरी विभागाध्यक्ष डॉ. तल्हा साद सहित डॉ. अमरदीप राय, डॉ. अंजु झा, डॉ. रीमा गोस्वामी, डॉ. रमेश पाण्डेय, डॉ. सर्वेश जैन, डॉ सत्येंद्र उइके , डॉ. आशीष जैन,डॉ सौरभ जैन, डॉ सत्येंद्र मिश्रा , डॉ प्रियांशु और दोनों विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक, पी.जी. छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।