SIR सर्वे के दावे आपत्तियों को लेकर SDM पहुंचे तहसील, काम को बारीकी से देख दिए निर्देश

 

SIR सर्वे के दावे आपत्तियों को लेकर SDM पहुंचे तहसील, काम को बारीकी से देख दिए निर्देश




एसआईआर दावे आपत्तियों के सम्बन्ध में एसडीएम तहसील कार्यालय पहुंचे और किये जा रहे काम को देखा साथ ही ज़रूरी निर्देश भी दिए गए हैं। दरअसल छतरपुर जिले के भगवां में भी भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्य एसआईआर के सम्बन्ध की दावे आपत्तियों का काम शुरू हो गया है। जिसको लेकर एसडीएम ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। बड़ामलहरा में दो एईआरओ बनाये गये है।

 

जिसमें तहसीलदार विशंभर सिंह मरावी और दूसरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईश्वर सिंह वर्मा को नियुक्त किया गया है। दोनों एईआरओ के कार्यालय में एसआईआर दावे आपत्तियों का एसडीएम आयुष जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिये आवेदन लिए जा रहे है उसके क्या ज़रूरी दस्तावेज लिये जा रहे है और कैसे प्रकिया को पूरा किया जा रहा है उसका बारीकी से परीक्षण किया साथ ही ज़रूरी निर्देश संबंधितों को दिये।

 


जानकारी के मुताबिक संशोधन की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू कर दी गई थी जो आगामी 22 जनवरी तक चलेगी। वहीं फरवरी तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा।-


By - sagar tv news
07-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.