सागर- शासकीय भवनों से कर वसूली शुरू, भगवानगंज में पाइप लाइन समस्या पर त्वरित कार्रवाई |SAGAR TV NEWS

 

सागर नगर निगम की सख्त कार्यवाही अब जमीन पर साफ नजर आने लगी है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशों के बाद जहां शासकीय भवनों से संपत्तिकर और सेवा प्रभार की वसूली शुरू हो गई है, वहीं नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए भी नगर निगम तेजी से कदम उठा रहा है। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शासकीय विभागों और संस्थाओं से बकाया करों की वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय द्वारा संपत्तिकर और सेवा कर की बकाया राशि 8 लाख 59 हजार 873 रुपये नगर निगम में जमा कराई गई। राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेशों के तहत की जा रही है।

 

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि भले ही शासकीय भवन संपत्तिकर से छूट के दायरे में आते हों, लेकिन जलप्रदाय, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई, पथ प्रकाश और ड्रेनेज जैसी सेवाओं के बदले सेवा प्रभार वसूलना नगर निगम का वैधानिक अधिकार है। सेवा प्रभार के नियमित भुगतान से नगर निगम की आय बढ़ेगी, जिससे शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। निगमायुक्त ने राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय विभागों को शासन आदेशों से अवगत कराते हुए बकाया करों की वसूली सुनिश्चित की जाए।

 

वहीं दूसरी ओर, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने भगवानगंज क्षेत्र में पाइप लाइन लीकेज की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि वर्षों पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण बार-बार लीकेज हो रहा है और बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है।

 

निरीक्षण के बाद निगमायुक्त ने 150 एमएम की 600 मीटर पुरानी पाइप लाइन हटाकर नई पाइप लाइन डालने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने और जरूरत पड़ने पर टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। कर वसूली में सख्ती और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई से साफ है कि नगर निगम अब शहर के विकास और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

 

 


By - Sagar tv news
07-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.