स्वदेशी मेला लगाने नगर पालिका से जमीन निःशुल्क ली, दुकानदारों से लिये जा रहे रुपये

 

स्वदेशी मेले में जहां नगर पालिका से जमीन निःशुल्क ली गयी, तो वहीं ठेकेदार मेले में आए दुकानदारों से दुकान का 10 से 30 हज़ार रु. तक ले रहा है। इसे लेकर पार्षद सवाल उठा रहे हैं। तो नगर पालिका के जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। दरअसल शिवपुरी के गांधी पार्क मैदान में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाहर से दुकानदार आए हुए हैं।
स्वदेशी मेले को लेकर पार्षद पप्पू अग्रवाल का कहना है।

 

 

 

की नगर पालिका में ठहराव प्रस्ताव डाला गया था कि गांधी पार्क की जमीन को शुल्क लेकर ही दिया जाएगा जबकि स्वदेशी मेले के लिए यह जमीन निशुल्क दी गई है वहीं नपा वित्तीय संकट से जूझ रही है। कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं है ऐसे में स्वदेशी मेले के लिए मुफ्त में जमीन देना अधिकारियों पर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

 

मेले में आए दुकानदारों ने बताया की उनसे दुकान लगाने के एवज में दस हज़ार रु. लिए जा रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के भदोही से कालीन बेचने वाले युवक ने बताया कि उनसे 12 दिन का तीस हज़ार रु. मेला ठेकेदार ने लिया है।

 

 

 

 

मेले के आयोजक के मुताबिक स्वदेशी चीजों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है जब उनसे पूछा गया कि नगर पालिका ने जमीन तो मुफ्त में दी है तो दुकानदारों से पैसा क्यों लिया जा रहा है तो उनका कहना था कि लाइट और अन्य खर्चों को लेकर दुकानदारों से पैसा लिया जा रहा है। तर्क दिया कि पैसे न लेते तो मेला घाटे में जाता।


By - sagar tv news
08-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.