सागर- कांग्रेस का तीखा प्रदर्शन, जल त्रासदी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ फूटा जनआक्रोश

 

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई दर्दनाक घटना और उस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकार के सवाल पर दिए गए कथित असंवेदनशील व अमर्यादित बयान के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एमपी के सागर जिले के नरयावली ने जोरदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर आयोजित इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घण्टा बजाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किया। ब्लॉक मुख्यालय नरयावली में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर एवं पार्षदों को तत्काल बर्खास्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई।

 

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इंदौर की घटना कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि नगर निगम और राज्य सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा है। समय रहते जल शुद्धिकरण, निगरानी और व्यवस्था नहीं की गई, जिसकी वजह से निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के साथ की गई कथित अभद्रता को लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताया। सुरेन्द्र चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक तथा उग्र रूप लेगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि इस जनहानि की नैतिक जिम्मेदारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेनी चाहिए और उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा।

 

 

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित अन्य नेताओं ने मंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और जवाबदेही तय कर सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को पद से हटाने की मांग की। इस प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता राजू पांडे, पूर्व सरपंच बृजभान सिंह ठाकुर, लक्ष्मण पटवा, सिकंदर तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, कोमल सोनी, राघवेंद्र सिंह, मंगल पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई जनहित और जवाबदेही की है, जिसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

 

 


By - Sagar tv news
08-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.