पति के आंखों के सामने ही चल बसी पत्नी, बेचारा पति कुछ नहीं कर पाया

 

तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक की टक्कर से दिल को झखझोर देने वाली घटना हुई, जहां बाइक में हुई टक्कर के बाद उछलकर एक महिला ट्रक की चपेट में आ गयी और उसके पहिये महिला के ऊपर से गुजर गए जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति के सामने ही उसकी पत्नी की जान चली गयी। छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना इलाके में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया, और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।

 

बताया जा रहा है की ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जैसे ही ट्रक ने साइड से टक्कर मारी, बाइक अनियंत्रित होकर डगमगा गई। पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गयी और कुछ ही सेकंड में ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़कर निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला के सीने और पेट में गंभीर चोटें आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तो उसका पति बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान रामकुंवर कुशवाहा उम्र 40 साल के रूप में हुई, जो थाना अंतर्गत बदुआ गांव की रहने वाली थी।


बताया जा रहा है कि रामकुंवर किसी काम से गढ़ी मलहरा आई थी और पति रज्जु कुशवाहा के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गयी।
सूचना मिलते ही गढ़ी मलहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को 108 एंबुलेंस की मदद से पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

बता दें की घटना से आक्रोशित लोगों ने लोगों ने ट्रक

बताया गया कि यूपी पासिंग ट्रक चेन्नई से कानपुर जा रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
08-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.