Sagar - हैंड पंप के खतरनाक पानी को पी रहे लोग, जांच में दो दिन पहले निकला था अमानक |SAGAR TV NEWS|
सागर के बड़ा बाजार में श्री राम चौक पर स्थित हैंडपंप के पानी को जांच सैंपल में फेल माना गया है दो दिन पहले नगर निगम ने इस पानी को पीने के अयोग्य बताया लेकिन इसके बाद यहां पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से आज भी लोग इसी हैंडपंप का दूषित पानी पी रहे हैं, ऐसे में कहीं ना कहीं लोगों के लिए बड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है, हालांकि दुकानदारों के द्वारा समोसे मंगोड़ी बनाने अब पानी के कैंपर मंगवाए जा रहे है लेकिन इस क्षेत्र में सराफा होने की वजह से लोग दूर दूर से आते है, जिन्हे पता नहीं है की हेण्डपम्प का पानी नहीं पीना है वह इस पानी को धड़ल्ले से पी रहे है,
दरअसल इंदौर में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत और सैकड़ो लोग बीमार होने के बाद सागर नगर निगम क्षेत्र में जल स्रोतों के पानी की जांच कराई जा रही है सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन इन जांच सैंपलों में कुआं से लेकर नलकूप और बावड़ियों की गंभीर स्थिति निकालकर सामने आ रही है,
श्रीराम चौक पर स्थित जिस चौपाटी पर लगे हैंडपंप के पानी को रोजारा दर्जनों दुकानदार चाट-फुल्की, समोसा, पोहा से लेकर मंगोड़ी, आलू बड़ा, चाय आदि बनाने में उपयोग करते हैं और हजारों लोग जिसे पीते हैं, वह पीने योग्य है ही नहीं, हैंड पंप पानी में नाइट्रेट की मात्रा खतरनाक स्तर पर निकल रही है. पीने योग्य पानी में नाइट्रेट की मात्रा 45 एमजी से कम होना चाहिए, जो इस पानी में 45 एमजी प्रति लीटर से भी अधिक निकला है. जबकि पीएच जो 6.5 से नीचे नहीं होना चाहिए वह 6 तक निकला.