युवक के टॉवर पर चढ़ने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए, बोला दोषी हैं जेल भेज दो
पुलिस के उस वक़्त हाथ पांव फूल गए जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। युवक कह रहा था की अगर वह दोषी है तो उसे जेल भेज दो। न्याय की मांग को।लेकर उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा, उसे नीचे उतारने लोगों ने काफी कोशिश की, मिन्नतें की, लेकिन वह मानने तैयार नहीं था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर उसे नीचे उतारा और कार्यवाई का आश्वासन भी दिया।
हैरान कर देने वाली ये तस्वीरें एमपी के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि न्याय की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का कहना था कि अगर वह दोषी है तो जेल भेज दो और अगर वह दोषी हैं तो उन पर कार्रवाई करो। बता दें कि ये पूरा मामला शिकायत से जुड़ा हुआ है। जहां उस पर मामला दर्ज करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक का ऐसा आरोप है कि बीते दिनों कुछ महिलाओं द्वारा उसके खिलाफ तेंदूखेड़ा थाने में झूठा मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है। कि यह मामला राजनीतिक लोगों की शह पर दर्ज किया गया इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। युवक ने निष्पक्ष और सही जांच की मांग को लेकर यह कदम उठाया।
वहीं टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवक को समझाइश दी गई। थाना प्रभारी ने उचित जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद युवक सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
मामले में पुलिस का कहना है कि करीब तीन दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें महिलाओं ने शिकायत करते हुए मामला।दर्ज कराया था। उसी बात से युवक नाराज़ था, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया, युवक को समझाइश दी गयी है साथ ही विवेचना की जा रही है। उसकी बात भी सुनी जाएगी। और जो भी वैधानिक कार्यवाई है वह की जाएगी।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.