Sagar - आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग, लीकेज पाइप से बुझाते रहे, साजिश की भी चर्चा

 

सागर शहर के रामपुरा वार्ड के एक पुराने कोल्ड स्टोर में गुरुवार रात 9.30 बजे आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। मौके पर पहुंची नगर निगम और मकरोनिया की दमकलों के पानी से रात 12 बजे आग पर काबू पाया। इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति रही। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही थीं। बड़ी दमकल अंदर तक नहीं जा पाईं। इसके बाद छोटी दमकल भेजकर आग को बढ़ने से रोका। मकरोनिया से भी दमकल बुला ली गई थी। रात 12 तक आग बुझाने में 6 दमकल पानी लग चुका था। नगर निगम के दमकल विभाग प्रभारी सईद्दीन कुरैशी ने बताया 3000 लीटर की तीन दमकल अंदर तक पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया है।

 

 


यह कोल्ड स्टोर बिक चुका है। मार्केट का निर्माण प्रस्तावित है। पुरानी सागौन की लकड़ी से कोल्ड स्टोर बना था। आग से कीमती सागौन के अलावा कोल्ड स्टोर में रखा कबाड़ जल गया है। इस दौरान इस अग्निकांड के पीछे साजिश की भी चर्चा रही। मौके पर पहुंचे नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने बताया कि कुछ देर पहले आसपास आतिशबाजी भी हुई थी। कोल्ड स्टोर में लकड़ी थी। हालांकि जांच में ही आग लगने का सही कारण पता चल पाएगा।

 

 

 

 

पारस कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग ने नगर निगम के फायर फाइटिंग सिस्टम सच्चाई सामने ला दी। आग बुझाने उतरीं फायर लारियां और सिस्टम अक्षम नजर आया। आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्रेशर पाइपों में जगह-जगह छेद थे। इस कारण पानी आग पर जाने की बजाय पाइपों के छेदों से निकल रहा था। फव्वारे छूट रहे थे। आग तक पहुंचने के पहले ही पानी इन छेदों से निकल रहा था। इस कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। छेद वाले पाइप और ट्रेंड स्टाफ की कमी के कारण आग बुझाने में समय लगा। आग बुझाने में ढाई घंटे लग गए।


By - sagar tv news
09-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.