Sagar - समय पर नहीं आने वाली कर्मचारियों की खैर नहीं, दफ्तर-दफ्तर घूम कर निरीक्षण कर रही विधायक
सरकारी कार्यालय में समय पर ना आने की मनमानी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा की जाती है, ऐसा ही मामला सागर जिले के बीना जनपद कार्यालय और पशु चिकित्सालय विभाग से सामने आया है जब बीना विधायक निर्मला सप्रे गुरुवार को सुबह करीब 11:10 बजे अचानक से बीना जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची तो उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो उसमें 24 कर्मचारियों के नाम दर्ज थे लेकिन मौके पर सीईओ सहित 6 लोग ही मौजूद थे।
बाकी के कर्मचारी अनुपस्थित थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विधायक ने जनपद अधिकारी से बात करते हुए जो कर्मचारी नहीं मिले हैं उनका एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा हैं जनपद पंचायत कार्यालय में औचक निरीक्षण करने के बाद विधायक निर्मला सप्रे पशु चिकित्सालय पहुंची। जहां एक महिला कर्मचारी का अपने पशुपालकों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। वह पशुपालकों से अभद्र व्यवहार करती हुई नजर आई।
जनप्रतिनिधि के सामने ही वह पशुपालकों से गलत तरीके से बात कर रहीं थीं। महिला कर्मचारी बार-बार कह रही थीं कि उनका तो ग्वालियर ट्रांसफर का चल रहा है। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर भी देखा। जिसमें कुल पांच लोगों में से दो मौके पर मौजूद थे और एक आगासौद में मौजूद हैं, बाकी के दो लोगों का पता नहीं है।