सागर- मंत्री बोले ग्रामीण विकास के लिए कारगर सिद्ध होगी जी राम जी योजना, गिनाए फायदे

 

 

सागर- मंत्री बोले ग्रामीण विकास के लिए कारगर सिद्ध होगी जी राम जी योजना, गिनाए फायदे

 

 

जी राम जी योजना ग्रामीण विकास के लिए कारगर सिद्ध होगी। मजदूरों की महंगाई वृद्धि के अनुसार वेतन वृद्धि होगी। मजदूरों के लिए पर्याप्त मजदूरी उपलब्ध होगी किसानों को नुकसान नहीं होगा, जी राम जी योजना रोजगार के अवसर प्रदान के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। ये बात प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कही है। दरअसल वह सागर पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के आयोजन के दौरान जी राम जी योजना को लेकर कई सारी जानकारियां दी। मंत्री बोले की अधिनियम से रोज़गार की वैधानिक गारंटी 125 दिनों तक बढ़ी, भविष्य की अगुवाई पंचायतें करेंगी और योजना बनाने की शक्ति ग्राम सभा और पंचायतों के पास होगी।

 

 

पंचायत ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने जी राम जी योजना के बारे में बताया की यह योजना ग्रामीण रोज़गार नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों के लिए प्रति वित्तीय वर्ष मज़दूरी रोज़गार की वैधानिक गारंटी को 125 दिनों तक बढ़ाता है और सशक्तिकरण, समावेशी विकास, योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेस) साथ ही परिपूर्ण तरीके से सेवादृप्रदाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। जिससे समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की नींव मजबूत होती है।

 


उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से सशक्तिकरण, विकास, कन्वर्जेंस और परिपूर्णता के सिद्धांतों पर आधारित यह अधिनियम ग्रामीण रोज़गार को केवल एक कल्याणकारी योजना से आगे बढ़ाकर विकास का एक एकीकृत माध्यम बनाता है। यह ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा को सुदृढ़ करता है, शासन और जवाबदेही को आधुनिक बनाता है वहीं मज़दूरी रोज़गार को टिकाऊ और उत्पादक ग्रामीण परिसंपत्तियों के सृजन से जोड़ता है।

 


मंत्री के मुताबिक पिछली सरकारें और राजनीतिक दल जी राम जी योजना को लेकर कई भ्रांतियां फैला रही हैं।

 


इस योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकारें व्यय करेंगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाने और प्रोपेगंडा का काम करती है। इस योजना को लेकर भी भ्रम ही फैला रही है।--------

 


By - Sagar tv news
09-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.