सागर- स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा के नहीं लगे ब्रेक, बाइक समेत दुकान में जा घु-सा

 

सागर जिले के खुरई में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। जहां स्कूली गुरुकुल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्कूली बच्चों से भरा एक ई-रिक्शा बाइक से टकराकर दुकान में जा घुसा। जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं बच्चे बाल-बाल बच गए। इसके बाद आस पास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को संभाला साथ ही चालक और दुकानदार को भी देखा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ऐसी बात सामने आई की अचानक ब्रेक फेल हो गए थे, जिस वजह से ई- रिक्शा अनियंत्रित हो गया था और चालक उसे काबू नहीं कर पाया।

 

जानकारी के मुताबिक बच्चों से भरा एक ई-रिक्शा स्टेशन चौराहा से गुरुकुल रोड तरफ जा रहा था। जहां पेट्रोल पंप के सामने अचानक से अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार बच्चे, दुकानदार समेत बाइक सवार बाल-बाल बच गए। बाइक चालक ने बताया कि वह अपनी बाइक को खड़ा करके पास में ही खड़ा हुआ था। तभी एक तेज रफ्तार ई रिक्शा आया और बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा।


वहीं ई रिक्शा चालक से जानकारी लेने पर उसने बताया की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। जिस वजह से वह ई रिक्शा संभाल नहीं पाया और दुकान में जा घुसा।
हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन ई रिक्शा की आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों नेहरू स्टेडियम के सामने ई रिक्शा की बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट गई थी। उस समय ई रिक्शा में कोई भी सवार नहीं था।


By - sagar tv news
09-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.