निर्माणाधीन गेट का छज्जा गि-रा, एक मजदूर की मौ-त, तीन लोग पहुंच गए अस्पताल और फिर

 

निर्माणाधीन गेट का छज्जा गि-रा, एक मजदूर की मौ-त, तीन लोग पहुंच गए अस्पताल और फिर

 

 

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी–एमपी सीमा पर स्थित धौर्रा मंदिर के पास निर्माणाधीन गेट का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, धौर्रा मंदिर के पास नौगांव नगरपालिका द्वारा गेट निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भारी भरकम छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। छज्जा गिरते ही वहां काम कर रहे चार मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

 

 

घटना को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। वहीं घायल मजदूर धमेंद्र ने बताया कि काम के दौरान अचानक छज्जा गिर गया और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। नौगांव एसडीएम गोपाल शरण पटेल ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और निर्माण कार्य में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। फिलहाल, हादसे के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक मजदूर के परिजनों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह हादसा एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलता नजर आ रहा है।


By - Sagar tv news
09-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.