Sagar- कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी और CM मोहन सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

 

केंद्र और प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार जनता पर चौतरफा प्रहार कर रही है। ये सरकारें जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रही है। अब संविधान और लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है।
यह आरोप सागर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने लगाए हैं। दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सिविल लाइन स्थित निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की आम गरीब, मजदूर और युवाओं के हकों को छीना जा रहा है।

 

 

 

 

इंदौर में जनता को जहरीला पानी पिलाकर और मतदाता सूची से नाम काटकर सरकार अपनी विफलताओं को छिपा रही है। उन्होंने कहा की डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने देश में ग्रामीण बेरोजगारी, भुखमरी और पलायन खत्म करने के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कानून (मनरेगा) लागू की थी। जिसे इस देश के वंचित वर्ग को समर्पित किया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून में परिर्वतन कर दिया। वह गांधी के नाम को मिटाना चाहते हैं। भाजपा मनरेगा जैसे क्रांतिकारी कानून को खत्म कर मज़दूरों को गुलाम बनाना चाहती है।इसके अलावा इंदौर की घटना पर कहा की स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर में आज लोग दूषित पानी पीकर मर रहे हैं।

 

 

 

 

 

यह कोई हादसा नहीं, बल्कि घोर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार है। वहीं मतदाता सूची (SIR) को भाजपा की मोदी सरकार का बड़ा घोटाला बताया। महेश जाटव ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने पर गंभीर सवाल उठाए।--------
वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सबलोक ने कहा की इस नए कानून में ठेकेदारी प्रथा की वापसी करते हुए ग्राम पंचायतों की शक्तियां छीनकर अब फैसले दिल्ली से लिए जाएंगे। स्थानीय मज़दूरों की जगह ठेकेदारों को लाकर लेबर सप्लाई का खेल शुरू किया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे।ने बीबी सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पूर्व विधायक सुनील जैन,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।--------


By - sagar tv news
10-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.