Sagar - विनायक ढाबा में घुसा 22 चक्का कंटेनर, लग्जरी XUV पर पलटा
सागर-दमोह मार्ग पर शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ । रात 11:45 बजे सागर से दमोह की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार 22 चक्का कंटेनर (MP 34 ZE 6054) अनियंत्रित होकर विनायक ढाबे में जा घुसा। कंटेनर ढाबे के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए वहां खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया और फिर पास ही खड़ी एसयूवी (SUV) गाड़ी पर पलट गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कंटेनर का ड्रावइर नशे में बताया जा रहा है।
पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि जिस वक्त कंटेनर पलटा, एसयूवी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। टक्कर में कंटेनर के कंडक्टर को हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
बता दे की सागर दमोह स्टेट हाईवे नेशनल हाईवे 44 और सागर कानपुर हाईवे को कनेक्ट है जहां से शाम के समय से ही ट्रक चालक अंधाधुंध स्पीड में अपने वाहनों को भगाते हुए ले जाते हैं, और जहां पर यह हादसा हुआ है वहां थोड़े टर्न है ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है हालांकि इधर ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए प्रशासन के द्वारा बड़ी स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई है लेकिन इस समय रात में कोहरा होने की वजह से उनकी रोशनी पर्याप्त नहीं होती है या कई बार अचानक से सामने से वाहन आने पर उसकी लाइट दूसरे ड्राइवर की आंख में लगती है जिसकी वजह से इस तरह के हादसे भी होते हैं