Sagar-चीता प्रोजेक्ट से पहले नौरादेही टाइगर रिजर्व के अधिकारी बदले,अब रजनीश कुमार संभालेंगे

 

मध्यप्रदेश में 28 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमे प्रदेश के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एए अंसारी का तबादला किया गया है। टाइगर रिजर्व में चीता प्रोजेक्ट के बीच यह बदलाव किया गया है। अब रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी 2017 बैच के आईएफएस अधिकारी रजनीश कुमार को सौंपी गई है।

 

 

 

वे वर्तमान में उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं डीएफओ डॉ. एए अंसारी को सागर से वन मंडलाधिकारी कार्य आयोजना इकाई सिवनी भेजा गया है।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता प्रोजेक्ट के तहत चल रहा है। टाइगर रिजर्व में चीता शिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही हैं। जिन्हें डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एए अंसारी अपनी निगरानी में कर रहा थे। उनके कार्यकाल में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के विकास और संरक्षण से जुड़े कई अहम कार्य किए गए।

 

 

 

खास तौर पर इसी वर्ष जुलाई माह में प्रस्तावित चीतों की आमद को लेकर की गई पूरी प्लानिंग डॉ. अंसारी के कार्यकाल में ही तैयार की गई थी। लेकिन अब डीएफओ आईएफएस रजनीश कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

 

 

उनकी पदस्थापना को वन्यजीव संरक्षण व प्रबंधन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब उनके अनुभव का लाभ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


By - sagar tv news
10-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.