सागर- कार चालक की लापरवाही से 2 व्यक्ति नहीं पहुंच पाए सही सलामत वापिस |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के खिमलासा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी यही नहीं एक राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया। जिससे दोनों की जान चली गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक पर कार्यवाई की मांग और आर्थिक मदद को लेकर सड़क पर बॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया।
बताया जा रहा है की खिमलासा के बीना रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार और राहगीर ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद बीना खिमलासा रोड स्थित बसाहरी गांव में चक्काजाम किया गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार प्रमोद अहिरवार निवासी बसाहरी जो खिमलासा से कुछ सामान लेकर अपने घर बसाहरी जा रहा था, तभी कृषि उपज मंडी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार और राहगीर राजू उर्फ पप्पू आदिवासी निवासी बसाहरी को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे उतर कर झाड़ियों में जाकर फंस गई।
बाइक सवार और राहगीर का मौके पर ही दम निकल गया। दोनों डेड बॉडी का पीएम होने के बाद परिजनों ने जाम लगाते हुए मांग की कि कार चालक पर कार्रवाई हो साथ ही सहायता राशि दी जाए। जहां पंचायत की ओर से मौके पर अंतिम संस्कार कराने के लिए पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। जिसके बाद परिजन माने, मौके पर पहुंची खिमलासा पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को रवाना किया, साथ ही जाम यातायात व्यवस्थित कराया।-