Sagar सब्जियां हुईं सस्ती, आमजन खुश लेकिन किसान परेशान, आलू प्याज 3 रूपये kg
सागर जिले में लोकल की आवक होने से सब्जियों के दाम कम हो गए है, महीने पर पहले 40 रूपये किलो बिकने वाला आलु प्याज थोक में 3 से 5 रूपये किलो पर आ गया है दरअसल किसानों ने गेहूं, सरसों, चना और जौ जैसी पारंपरिक फसलों के साथ-साथ अब सब्जियों की खेती पर भी विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है. जिले के कई इलाकों में किसानों ने खेतों में हरी सब्जियों की खेती कर रखी है, जो इस समय तेजी से बढ़ रही है. किसानों का कहना है कि बाजार में लगातार सब्जियों के अच्छे भाव मिलने के कारण उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है. इसी वजह से बड़ी संख्या में किसान पारंपरिक फसलों के साथ सब्जी उत्पादन को अपनाते हुए खेती का दायरा बढ़ा रहे हैं. लेकिन इस बार किसानों को सब्जियों के सही दाम न मिलने के कारण परेशान नजर आ रहे हैं.
इस बार पाला नहीं पड़ने से सब्जियों की पैदावार अच्छी रही है. ज्यादा उत्पादन होने के कारण किसानों को दाम सही नहीं मिल रहे हैं. इस बार सब्जियों के दाम 10 रुपए से लेकर करीब 25 रुपए किलो तक तक घट गए हैं
आलू 10 रूपये, थोक में 3 से 5 रूपये किलो, प्याज 10-15 रूपयेथोक में 5 से 8 , टमाटर 20-40 रूपये थोक में 15 से 18 रूपये, सेम 20 रूपये, गोभी 20, मटर 40-50, पालक 10 रूपये, मेथी 10-15 रुये , बथुआ 10 और बैंगन 20, धनिया 25 रूपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहे हैं. थोक भाव गिरने का असर खुदरा बाजार में भी नजर आने लगा है. हालांकि किसानों का कहना है कि दाम घटने से लागत निकालना चुनौतीपूर्ण हो रहा है,