सागर- यहां-वहां थूकने या गंदगी फैलाने वाले स्वच्छता शत्रुओं पर होगी जुर्माने की कार्यवाई

 

सागर नगर निगम आयुक्त किसी भी तरह की लापरवाही बररने वालों पर सख्त बने हुए हैं इसी को लेकर वह लगातार शहर का दौरा कर रहे हैं और गंदगी फैलाने, यहां वहां थूकने, कचरा फैलाने वालों को हिदायत दे रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों पर 500 रुपए जुर्माने की बात कही गई।
इसी को लेकर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सागर को स्वच्छ बनाये रखने एक और पहल की है उन्होंने ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता मित्र बनाने की बात कही। जिनमें दुकानदार और आम नागरिक शामिल हैं। स्वच्छता मित्रों के रोक-टोक के बावजूद यहां-वहां थूकने, पेशाब करने या गंदगी फैलाने वाले नगर स्वच्छता के शत्रुओं पर 500 रूपये का जुर्माना किया जाएगा।

 


दरअसल सागर को स्वच्छता में और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर नागरिकों की भागीदारी साथ ही स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने शहर के दुकानदार और अन्य नागरिकों को नगर स्वच्छता मित्र बनाकर प्रोत्साहित करने की बात कही गयी। इन नगर स्वच्छता मित्रों द्वारा रोक-टोक के बावजूद यहां-वहां थूकने, पेशाब करने, पाउच कचरा जैसी चीजें डस्टबिन में डालने वाले, घरों या प्रतिष्ठानों से निकला कचरा, कचरा कलेक्शन गाड़ियों में न देने वालों या अन्य प्रकार से गंदगी फैलाने वाले नगर स्वच्छता के शत्रुओं पर 500 रूपये जुर्माने की दंडात्मक कार्यवाही होगी।

 

दरअसल निगमायुक्त राजकुमार खत्री बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने सफाई दरोगा और जोन प्रभारी को यह निर्देश दिये। इस दौरान कहा की शहर को साफ-स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदारी गर एक रहवासी की है।


बस स्टैंड परिसर में पान गुमठी वालों से बातचीत कर दुकानों के पास डस्टबिन पीकदान अनिवार्य रूप से रखने को लेकर समझाइश दी। चाय-पान विक्रेता दुकानदार स्वच्छता को लेकर जागरूकता बने, बस स्टैंड परिसर में यहां-वहां पान गुटखा थूककर रेड स्पॉट बनाने वालों को रोकें-टोकें। बावजूद इसके कोई किसी भी प्रकार से गंदगी और उल्लंघन करता है तो संबंधित पर 500 रूपये का जुर्माना लगाकर दंडात्मक कार्यवाही निगम अमले के माध्यम से करायें। बस स्टैंड परिसर को प्रमुखता से साफ स्वच्छ रखने की बात कही।

 

इस दौरान निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बस स्टैंड परिसर में पेयजल टंकी के पानी की जाँच भी कराई जहां पेयजल गुणवत्ता बेहतर पाई गई। आयुक्त ने सफाई कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की सार्वजनिक पेयजल टंकियों की समय समय पर लगातार सफाई करते रहें।-

 

 


By - Sagar tv news
10-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.