शादी पक्की होने से नाराज़ परिजनों ने, न भाई को देखा न ही बेटी को, बोले शादी की तो छोड़ेंगे नहीं
बेटी की शादी तय हुई, शादी की तैयारियां की जा रही थी की अचानक पिता और पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि परिवार के ही भाई लोग हैं। रिश्ता दूसरी जगह तय करने से नाराजगी के चलते घटना को अंजाम दिया गया। मामला पन्ना जिले के पवई थाना इलाके से सामने आया है। जिसके बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है।
बताया जा रहा है की रेहुटा गांव में एक पिता को अपनी बेटी का रिश्ता तय करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उसके ही सगे भाइयों ने घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने 20 साल की युवती पार्वती और उसके पिता प्रेमलाल कुशवाहा को डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आई बेटी पर आरोपियों ने डंडे से हमला किया, जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आई है। ऐसा भी आरोप है की आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा की अगर तय जगह पर शादी की तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।
पीड़िता की शिकायत पर पवई थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मामले में पीड़िता ने बताया कि उसके चाचा उसकी शादी के खिलाफ हैं वह लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। अभद्र भाषा बोलते हैं। साथ ही कहा कि उसकी जहां शादी तय हुई है। वो वहीं शादी करेगी।
वहीं पीड़ित प्रेम लाल कुशवाहा ने बताया कि उनके भाई और चाचा ने दोनों के साथ मारपीट की है।