माँ को नाग-नागिन ने डसा, फिर उसके बच्चों ने किया बदलापुर, हैरान कर देंगी बदले की ये तस्वीरें
अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा की नाग या नागिन के मरने के बाद जो भी जिंदा होता है। वह उसे।मारने वाले से बदला लेता है। इसी तरह एक हैरान कर देने वाला मामला असल में भी सामने आया। जहां मादा कुत्ते की मौत पर उसके बच्चों ने बदला लिया। फिर भी आपको यकीन न हो तो सामने आई इन तस्वीरों को देख लीजिए, जिसमें कुछ कुत्ते एक नाग को घेरे हुए हैं उस पर भौंक कर अपनी माँ की जान जाने को लेकर गुस्सा निकाल रहे हैं। यही नहीं उन्होंने तब तक उसे नोंचा जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई। बदलापुर की ये तस्वीरें कहीं और नहीं बल्कि विदिशा जिले से सामने आई हैं।
दरअसल लश्करपुर स्थित तुलसी वेयरहाउस के पास नागिन के डसने से एक कुतिया की जान चली गयी थी। बदले में उसके बच्चों ने नाग को मार डाला और अपनी माँ का बदला लिया। अगर तस्वीरें कैमरे में कैद न होती तो शायद आप और हम यकीन भी न करते।
विदिशा जिले से सामने आए इस हैरान कर देने और भावुक कर देने वाले मामले को जिसने भी देखा और सुना वह दंग रह गया। जानकारी के मुताबिक, लश्करपुर में स्थित यह वेयरहाउस विदिशा निवासी सचिन कोठारी का है। इसी परिसर में जूली नाम की एक कुतिया अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा है की अचानक वेयरहाउस परिसर में मौजूद एक नाग-नागिन के जोड़े ने जूली को डस लिया, जिससे उसकी जान चली गयी।
जूली के तीन बच्चे थे, जिन्होंने अपनी मां की जान चले जाने के बाद नाग-नागिन से बदला लेने की कोशिश की। वह लगातार उनकी तलाश में थे। बताया जा रहा है कि तीनों कुत्ते नाग-नागिन के पास पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने नाग को मार डाला। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि नाग के मारे जाने के बाद नागिन और ज्यादा आक्रोशित हो गई। उसने भी पलटवार करते हुए एक कुत्ते को डस लिया, जिससे उसकी भी जान चली गई। तस्वीरों में कैद हुई यह पूरी घटना जितनी अजीबोगरीब है। उतनी ही ज्यादा चौंकाने वाली भी है। ये तो अक्सर ही देखा गया है की जानवरों में ममता तो होती है। लेकिन बदले की भावना भी होती है ऐसा तो फिल्मी सीनों में ही दिखाई पड़ता है। ये पूरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है