हाइवे पर दौड़ रहे ट्रक में अचानक भड़क गई आग, ड्राइवर कूदता नहीं तो बुरा फंस जाता |SAGAR TV NEWS|

 

सड़क पर दौड़ रहे लोडेड ट्रक में अचानक आग भड़क गई जिससे अफरा तफरी मच गई। आग इंजन तक पहुंच गई जिससे ड्राइवर ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ट्रक में धान भरी हुई थी, एक तरफ जहां बुरी तरह ट्रक जल गया तो वहीं काफी मात्रा में धान जल गई है। आगजनी की ये घटना बालाघाट जिले से सामने आई है।

 

बताया जा रहा है की गोंदिया-लावादा हाइवे के बीच चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। जिसमें समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान भरी हुई थी। आग जब इंजन तक पहुंची तो ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।


बताया गया की ट्रक कल्पाथरी से धान भरकर बालाघाट गर्रा जा रहा था। वह खुदसोड़ी के पास हाइवे पर पहुंचा ही था कि ट्रक के टायर फटने से उसमें आग लग गई। जो देखते ही देखते बढ़ती चली गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
ट्रक लांजी के कलपाथरी खरीदी केंद्र से परिवहन के लिए निकला था जो गर्रा में सिद्धार्थ वेयर हाउस में खाली होने के लिए जा रहा था। तभी उसमें आग भड़क गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलते ट्रक में आग लग गई, जो इतनी भीषण थी की कुछ ही मिनट में इंजन तक आग पहुंच गई। जिसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया।

 


ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की ट्रक का हैंड ब्रेक लगने के कारण टायर घिसते चले गए जिससे आग लग गई होगी। या स्पीड ज्यादा होने से टायर फटा होगा, जिस वजह से आग भड़की, खैर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 


By - Sagar tv news
11-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.