अभी तक नहीं मिली सोयाबीन की राशि, किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
अभी तक नहीं मिली सोयाबीन की राशि, किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
मंडी के पास किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। क्योंकि उन्हें अभी तक भावांतर योजना के तहत सोयाबीन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे नाराज़ किसानों को ऐसा कदम उठाना पड़ा।
बता दें की दमोह जिले के हटा कृषि उपज मंडी के पास किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने का मुख्य उद्देश्य भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की लंबित राशि का जल्द भुगतान कराए जाने की मांग है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हुए और किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग उठाई। इसको लेकर किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल बेचे 2 महीने का समय बीत चुका है, लेकिन भावांतर योजना की राशि अब तक खातों में नहीं पहुंची है। जिससे वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
इस अनिश्चितकालीन आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हटा के अध्यक्ष दीनदयाल पटेल कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा और उनकी फसल का भुगतान नहीं होता है। तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। बताया जा रहा है की जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वहीं धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।--------