चाइनीज मांझे का कहर,बाइक सवार की मौत, वहीं 9 साल का बच्चा पहुंचा अस्पताल

 

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। इंदौर में बाइक सवार युवक का गला चाइनीज मांझे से कट गया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं छिंदवाड़ा जिले में भी एक 9 साल का मासूम बच्चा इसी खतरनाक मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इन दोनों घटनाओं ने प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

इंदौर के कनाड़िया और तिलक नगर थाना क्षेत्र के बीच रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। बिचौली मर्दाना स्थित ओम साईं विहार कॉलोनी निवासी रघुवीर धाकड़ बाइक से घर लौट रहे थे। वे पेशे से टाइल्स लगाने का ठेकेदारी काम करते थे और छुट्टी के दिन भी एक साइट देखने गए थे। शकुंतला अस्पताल के पास अचानक बाइक सवार रघुवीर के गले में हवा में लटक रहा चाइनीज मांझा उलझ गया, जिससे उनका गला बुरी तरह कट गया।

 

 

 

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत मदद की और उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में रघुवीर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि रघुवीर पहले ही एक बेटे को खो चुके थे, जिसकी दो साल पहले डूबने से मौत हो गई थी। अब इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

 

 

 

 

उधर, छिंदवाड़ा जिले में भी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर 9 साल का अथर्व कराड़े गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के बाहर खेलते समय अचानक उसके कान में मांझा फंस गया, जिससे कान बुरी तरह कट गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों को उसके कान में 43 टांके लगाने पड़े। फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री चिंता का विषय है। इससे पहले भी इंदौर बायपास पर एक छात्र की इसी तरह मौत हो चुकी है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन फिर भी यह जानलेवा मांझा खुलेआम बिक रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगे, ताकि मासूम और बेगुनाह लोग इसकी भेंट न चढ़ें।


By - sagar tv news
12-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.