Sagar - मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों ने निकाली तलवारें, आधा दर्जन लोग पहुंचे अस्पताल
सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में तलवारों और लाठी डंडों से जम कर मारपीट हो गई। घटना रविवार की की है। दरअसल क्षेत्र के रहने वाले बादशाह मिस्त्री और पड़ोस में रहने वाले अख्तर अली के परिवार में विवाद हुआ।
विवाद को लेकर दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर अलग अलग आरोप लगा रहे हैं, एक पक्ष ने अवैध रूप से जुआ सट्टा और शराब के साथ अनैतिक काम बताया तो दूसरे पक्ष ने नाली की साफ सफाई को लेकर विवाद के आरोप लगाए, आज पड़ोस में रहने वाली अख्तर अली और बादशाह के परिवार के बीच यह मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घायल बादशाह ने बताया कि अख्तर अली और उसके परिवार के लोग शहादत अली सहित अन्य लोग जुआ सट्टा अवैध शराब का धंधा करते है जिसकी वजह से पूरा क्षेत्र परेशान है। इसी बात का विरोध करने पर आए दिन लड़ाई झगड़ा करते थे, इस मामले में अख्तर अली ने बताया कि नाली की सफाई को लेकर कहा सुनी होती रहती थी जिस पर से बादशाह और उनका परिवार गाली गलौज करता था। शनिवार के विवाद के बाद रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है।